STORYMIRROR

Sandeep Kumar

Inspirational

3  

Sandeep Kumar

Inspirational

जिज्ञासा ज्ञान को बलवान बनाता है

जिज्ञासा ज्ञान को बलवान बनाता है

1 min
57

जिज्ञासा ज्ञान को

बलवान बनाता है

कुछ करने-धरने को

तत्पर करता है।।


आलस्य आस पास

उसके न भटकता है

मेहनत के बल पर

वह हर कुछ पाता है।।


व्यक्तित्व का धनी,

साहसी कहलाता है

जिज्ञासा वान व्यक्ति

न थकता न हारता है।।


कदम-कदम से पथ पर

आसीन हो जाता है

चट्टान भी आने से सामने

उसके डरता है।।


प्रत्यक्ष का प्रमाण सामने

दसरथ माझी है

जिसने अदम्य साहस से

पहाड़ तोड़ा है।।


जिज्ञासा ज्ञान को

बलवान बनाता है

कुछ करने-धरने को

तत्पर करता है।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational