STORYMIRROR

Rashmi Lata Mishra

Abstract

2  

Rashmi Lata Mishra

Abstract

जीवन पथ

जीवन पथ

1 min
306

जीवन पथ मौसम मतवारे

 तप्त अगन,कहीं पड़ती फुहारें

षटऋतुओं की दुनिया जीवन के हैं कई किनारे

जीवन पथ मौसम मतवारे

तप्त अगन कहीं पड़ती फुहारे

रिमझिम-रिमझिम सावन बरसे

बिरहन पिय के प्यार को तरसे

पिऊ,पिऊ पपीहा न बोल सुना रे

जीवन पथ मौसम मतवारे

गर्मीमें तपकर,सर्दी में ठिठुरकर

वर्षा में भीगकर,पाने हेतु शिवारे

गौरा ने तप है खूब किया रे

जीवन पथ मौसम मतवारे

यहीं धूप देखो छांव यही है

गगन सूरज,यही चाँद यही है

संग मेटिम,-टिम करते तारे

जीवन पथ मौसम मतवारे

नदियाँ झर-झर, झरने कल-कल

परिवर्तित मौसम है,पल-पल

पर्वत पर चांदी की बहारें

जीवन पथ मौसम मतवारे

भव ये ही,संसार यही है

रंजो -गम,सुख सार यही है

कर्म पथ तू चलता जा रे

जीवन पथ मौसम मतवारे



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract