STORYMIRROR

Jyoti Khari

Action Inspirational

4  

Jyoti Khari

Action Inspirational

जीवन मार्ग आसान है…!!!!

जीवन मार्ग आसान है…!!!!

2 mins
244

जीवन मार्ग आसान है…

मुस्कुराते रहो –

क्योंकि जीवन का अर्थ ये नन्ही- सी मुस्कान है…

जीवन मार्ग आसान है।।

कहीं पर एक माँ बिता देती है अपना जीवन त्याग में…

कहीं पर कोई पछताता है ग्लानि की आग में।।


कहीं जगत में –

संकीर्ण सोच के कारणवश,

किसी कोख में लड़ती मृत्यु से नन्ही- जान अकेली है…

और कहीं उलझन के चक्रव्यूह में फंसा हुआ कोई,

जिसके लिए जिंदगी मात्र एक पहेली है।।


कहीं किसी का जीवन हो गया है दुश्वार…

कहीं किसी के हदय पर हो रहे हैं वार पर वार।।

आत्महत्या कर रहा है कहीं पर कोई मासूम…

जो अनभिज्ञ जीवन से, नहीं सही ग़लत का मालूम।।


कहीं किसी के जीवन में, जिंदगी- मौत के होते रहते हैं इम्तिहान…

और कहीं खेल रहा होता है किसी के जीवन से कोई हैवान।।

कहीं पर वृद्ध माता-पिता लाचार हैं…

कहीं शोषण होता है बच्चों का –

करते कुछ लोग ऐसा घ्रणित व्यवहार है।।


किसी के अपने हमेशा के लिए हो गए अलविदा…

कहीं बच्चों के बचपन रोजगार कि खातिर हो गए हमेशा के लिए गुमशुदा।।

फिर क्यों सोचते हैं हम –

बुरा सिर्फ़ हमारे साथ हुआ है…

मात्र हमी पर प्रकृति का ये क्रूर आघात हुआ है।।


ईश्वरीय शक्ति न सिर्फ़ लेती है हमारी परीक्षा…

बल्कि इससे ये जीवन सत्य की देती है हमको शिक्षा।।

ऐसी ना जाने कितनी होंगी व्यथाएँ…

जिनकी हम सभी ने सुनी होंगी कथाएँ।।


जो सर्दी की रातों में सड़कों पर सोते हैं…

जो एक रूखी रोटी की खातिर बिलख- बिलख कर रोते हैं।।

कहते हैं जो, जी दर्द बहुत है जीवन में –

उनके पास है क्या इनके दर्दों का हिसाब…

पूछो अपने अंतर्मन से, है कोई जवाब।।


अब ना कहना, दर्द हमारे जीवन में हैं…

खुश हो जाओ ईश्वर का आशीर्वाद हमारे आंगन में है।।

कुछ ऐसे मानव है जग में, जो कि भूख से पीड़ित है…

दर्द क्या है उनसे पूछो, जिनके जीवन में ऐसी तकलीफें भी निहित हैं।।


अजी जीवन का संग्राम तो तब पता चलेगा…

जब स्वयं के सर पर न होगी छत –

निश्चित है, कह डालोगे…

ईश्वर हो गयी अब तो हद।।


इसीलिए अब ईश्वर से शिकायत मत ही करना –

बस सोच लो, जो भी है हम खुश हैं और यह पर्याप्त है…

वरना तो जिंदगियाँ ऐसी भी हैं –

जिनके जीवन में शोषण है और कुछ इस तरह के दुःख व्याप्त है।।


इसीलिए मुस्कुराहट का करना होगा सृजन…

फ़िर दुःखों में भी खिल उठेगा मन।।

कुछ जिंदगियाँ बसी हुई तो, हैं कुछ विरान…

ईश्वर ने रचा ऐसा ये जहान।।

कुछ ऐसे प्राणी हैं जो, बिखरकर फ़िर संवरते हैं…

कुछ ऐसे प्राणी भी है जो, संघर्षों से और निखरते हैं।।


जीवन मार्ग आसान है…

मुस्कुराते रहो –

क्योंकि जीवन का अर्थ यह नन्ही सी मुस्कान है…

और कहो दिल से,

हमारा जीवन मार्ग सचमें बहुत आसान है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action