जीवन के रंग
जीवन के रंग
जीवन का आगाज
जीवन के रंगों का चक्र
बेरंग
फीका रंग
हल्का रंग
गुलाबी रंग
सफेद रंग
साफ रंग
मुस्कुराता रंग
खिलखिलाता रंग
खेलता रंग
बेफिक्री का रंग
सुनहरा रंग
मस्त रंग
सांवला रंग
तनावग्रस्त रंग
सफलता का रंग
खुशियों का रंग
जीवन में भरते उल्लास का रंग
चमकीला रंग
स्थिरता का रंग
ठहराव का रंग
नारंगी रंग
अंधेरे सा श्यामल रंग
जीवन के आखिरी पड़ाव पर
हर सू दिखता
श्वेत रंग
बस श्वेत रंग।
