STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

जीत जाएंगे हम

जीत जाएंगे हम

1 min
324

गीत खुशियों के मिलकर गाएंगे हम

मुश्किलों से कभी न घबराएंगे हम

एक दिन जीत जाएंगे हम।


ठोकरों से कभी न घबराएंगे हम

जीवन पथ पर बढ़ते जाएंगे हम

एक दिन जीत जाएंगे हम।


ठाना है जो मन में कर दिखाएंगे हम

कदम पीछे कभी न बढ़ाएंगे हम

एक दिन जीत जाएंगे हम।


चलेंगे सदा वक्त के साथ हम

पांव पीछे कभी न बढ़ाएंगे हम 

एक दिन जीत जाएंगे हम।


शिकवे-गिले भुलाएंगे हम

दिल से दिल मिलाएंगे हम

एक दिन जीत जाएंगे हम।


दिल किसी का कभी न दुखाएंगे हम 

गिरतों को सदा उठाएंगे हम

एक दिन जीत जाएंगे हम। 



સામગ્રીને રેટ આપો
લોગિન

Similar hindi poem from Inspirational