STORYMIRROR

Neelam Bhaskar

Inspirational

4  

Neelam Bhaskar

Inspirational

जौनपुर

जौनपुर

1 min
465


उत्तर प्रदेश का यह खूबसूरत शहर,

गोमती नदी के किनारे बसा है। 

'यवनपुर' है इसका प्राचीन नाम, 

जौनपुर के नाम से आज प्रसिद्ध है।।  

  

वैदिक काल में जमदग्नि ऋषि,

की महान तपोभूमि कहलाती है। 

जूना खां द्वारा स्थापित यह शहर, 

'शिराज़-ए- हिंद' नाम से पुकारा जाता है।।  

  

गोमती नदी पर पुल का निर्माण, 

बादशाह अकबर के द्वारा किया गया है। 

अटाला मस्जिद शाही किला लाल दरवाजा, 

प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिने जाते हैं।। 

  

गोकुल धाम मंदिर, शीतला मंदिर शिल्पकारों,

के प्राचीन इतिहास की गाथा गाते हैं। 

४से६फीट लम्बाई की मिलती है यहां मूली

जो कृषि प्रधानता को बतलाते हैं।। 

 

'बाबतपुर'निकटतम एयरपोर्ट है यहां,

रेल मार्ग और सड़क मार्ग विकसित वहां।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में,

देता है युवा विद्यार्थीयों नई दिशा।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational