STORYMIRROR

Ajay Amitabh Suman

Inspirational Others

3  

Ajay Amitabh Suman

Inspirational Others

जानवर जानवर होता है

जानवर जानवर होता है

1 min
492


दूसरों का दिया हुआ नाम नहीं होता,

झूठा कोई अभिमान नहीं होता,

चूकि जानवर इंसान नहीं होता,

इसीलिए जानवर जानवर होता है।


नोचता है, खोचता है,

दूर से झपटता है,

भूख लगती है,

तो जान भी लेता है,

चुकी जान को लेता है,

इसीलिए जानवर जानवर होता है।


जब प्यार करता है तो प्यार करता है जानवर,

दुलार करता है तो दुलार करता है जानवर,

झूठा कोई ईमान नहीं होता,

जानवर सच में बेईमान नहीं होता,

चुकी जानवर कभी बेईमान नहीं होता,

इसीलिए जानवर जानवर होता है।


ठोकता सलाम है हाथों को जोड़,

दुश्मनों के हौसले को देता है तोड़,

मालिक के ख़ातिर जान को देता है,

मालिक के जान को भगवान सा समझता है,

चुकी जरूरत पड़ने पे जान को देता है,

इसीलिए जानवर जानवर होता है।


झूठी बात ना समझता है जानवर,

औरों की निंदा कर ना हँसता है जानवर,

पुंछ डुलाके दिखता है प्यार,

गुस्सा आये तो करता है वार,

गाली देने को जुबाँ नहीं होती,

किसी को नाहक नहीं बुरा भला कहता,

क्योंकि जानवर बेज़ुबान होता है,

इसीलिए जानवर जानवर होता है।


जानवर कभी शैतान नहीं होता,

जानवर का कोई भगवान नहीं होता,

जानवर का कोई ना होता है वेश,

आगे जाने की कोई नहीं रेस,

जाति नहीं होती, धर्म नहीं होता,

जानवर का कोई देश नहीं होता,

चुकी जानवर का देश नहीं होता,

इसीलिए जानवर जानवर होता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational