STORYMIRROR

dr Nitu Tated

Inspirational

4  

dr Nitu Tated

Inspirational

जान से प्यारे पापा

जान से प्यारे पापा

1 min
187

.

जान से भी प्यारे और दुलारे हैं मेरे पापा

मेरे पूर्व जन्म का पवित्र पुण्य हैं मेरे पापा

सुनहरे दौर की अनमोल थाती हैं मेरे पापा

मेरे नटखटपन की प्यारी छवि हैं मेरे पापा 


उँगली पकड़ कर दुनिया दिखाई हैं आपने

अनगिनत गलतियों पर राह सुझाई आपने

छोटी-बड़ी जिद को भी प्यार से स्वीकारा

माँ से बचाकर सदा हर माँग को पूरा किया 


अपनी ख्वाहिशों को दिल में ही दबाये रखा

स्नेह के धागों से पूरे परिवार को बाँधे रखा

सबकी तकलीफ़ को अपना ही बनाये रखा

मगर अपने ही गमों को दिल में छुपाए रखा 


सपनों को पूरा करने का हौंसला पाया आपसे

टूटकर और बिखरकर संभलना सीखा आपसे

हँसते हुए गमों को हवा करना भी सीखा आपसे

खुद से प्यार करने का हुनर भी तो सीखा आपसे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational