STORYMIRROR

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

4  

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

"जागरण गीत"

"जागरण गीत"

1 min
275


निकलो बाहर मकानों से,

लड़ो लड़ाई बेईमानों से।


शिक्षा का हथियार उठालो,

लड़ना हमको शैतानों से।


संभल संभलकर चलना है

बचना होगा मयखानों से।


ढोंग पाखण्ड का जाल बिछा

बचकर रहना भगवानों से।


मन से मनमुटाव मिटाओ,

बचना झूठे अफसानों से।


इक दूजे को गले लगाओ,

दूर ना होना बहानों से।


भाईचारा प्रेम बढ़ाओ

बचना शातिर हैवानों से।


मतभेद मिटा कर एक बनो,

लक्ष्य मिले उच्च अरमानों से।


अब अपने मत को मत बेचो,

ये सोच चले दीवानों से।


राजा अपना तुम आप चुनो,

मत चुनना राज घरानों से।


संघर्ष  हमारा  नारा  है,

यह गूंज उठे हर गानों से।


हम भारत के असली शासक,

यह बात उठे हर ब्यानों से।


-


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational