STORYMIRROR

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

4  

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

"जागरण गीत"

"जागरण गीत"

1 min
346

निकलो बाहर मकानों से,

जंग लड़ो बेईमानों से।


शिक्षा का हथियार उठालो,

लड़ना हमको शैतानों से।


संभल संभलकर चलना है,

बचना होगा मयखानों से।


ढोंग पाखण्ड का जाल बिछा,

बचकर रहना भगवानों से।


मन से मनमुटाव मिटाओ,

बचना झूठे अफसानों से।


इक दूजे को गले लगाओ,

ना होना दूर बहानों से।


भाईचारा प्रेम बढ़ाओ,

बचना शातिर हैवानों से।


मतभेद मिटा कर एक बनो,

लक्ष्य मिले उच्च अरमानों से।


अब अपने मत को मत बेचो,

ये सोच चले दीवानों से।


राजा अपना तुम आप चुनो,

मत चुनना राज घरानों से।


संघर्ष  हमारा  नारा  है,

यह गूंज उठे हर गानों से।


हम भारत के असली शासक,

यह बात उठे हर ब्यानों से।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational