STORYMIRROR

Ruchika Rai

Abstract

4  

Ruchika Rai

Abstract

जादू

जादू

1 min
236

तेरा साथ मेरे ऊपर जादू सा असर करता है,

तेरे पास होने से हर गम दूर जा मचलता है,

ना कोई दवा की जरूरत लगती है मुझको,

बस तेरा साथ दुआ बनकर मेरे संग चलता है।


तेरे बातों की जादू में कुछ ऐसे खो जाती हूँ,

हर फिक्र हर परेशानी को मैं दूर भगा पाती हूँ,

तेरे होने से मेरे हर जख्म को मरहम मिल जाये,

तेरी बातों की मिठास को मैं दिल से लगाती हूँ।


तेरे सीने से लगकर तेरे धड़कन को जो सुन लूँ,

लगे कोई मीठा सा गीत या कोई अनोखा धुन लूँ,

बेपरवाही सी मेरे मन पर अक्सर छा जाती है,

जैसे कोई जादू की पुड़िया मैं खुशियों की चुन लूँ।


तेरे महकते साँसों की खुशबू जो मुझको मिले,

जादुई असर मेरे दिल में हर बार कुछ यूँ करें,

जिंदगी से प्रेम हो जाये हर बार मुझे जी भर,

अनकही दिल की हर बार दिल कहता रहे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract