STORYMIRROR

ritesh deo

Inspirational

4  

ritesh deo

Inspirational

जादू मेहनत का

जादू मेहनत का

1 min
405

नसीब पर यकीन करने से अच्छा

मेहनत के आगे सर झुका दो।

समस्याएं बहुत है ज़िन्दगी में

खुद को समाधान बना लो।

वक़्त तुम्हें वक़्त न दे

तो अपना वक़्त खुद ही बना लो ।


तेज बारिश रस्ता रोके अगर

दिल को तुम चट्टान बना लो।

दुश्मन रोके टोके अगर

हिम्मत को तूफान बना लो।

वक़्त तुम्हें वक़्त न दे

तो अपना वक़्त खुद ही बना लो ।


दुनिया कहे पागल तो पागल ही सही

उन्हें अपने मेहनत का जादू दिखा दो।

कही हौसले कम न पड़ जाए

खुद में सूरज सा जोश जगा लो।

वक़्त तुम्हें वक़्त न दे

तो अपना वक़्त खुद ही बना लो ।


प्रकाशमय हो जाए जग सारा,

चांद तारो का आसमान बना लो।

खुद को बना लो इतना जिद्दी

की जो पाना है उसे तुम पा लो।

वक़्त तुम्हें वक़्त न दे

तो अपना वक़्त खुद ही बना लो।


दिमाग से ज्यादा दिल की सुनो,

ईमानदारी से अपना रास्ता बना लो।

कांटो की परवाह किये बिना,

मंजिल की ओर कदम बढ़ा लो।

वक़्त तुम्हें वक़्त न दे

तो अपना वक़्त खुद ही बना लो।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational