Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Dr. Vijay laxmi

Inspirational

4  

Dr. Vijay laxmi

Inspirational

जादुई दुनिया

जादुई दुनिया

1 min
376


दुनिया बनाने वाले कैसी जादूगरी दिखाई


ये कारीगरी तेरी अजब तेरा संसार 

काहे को सृष्टि रचाई ओ पालनहार 

इस धरती में नवांकुर जैसा नव जन्म

आजाद किया करने को नाना करम


दुनिया बनाने वाले कैसी जादूगरी दिखाई


पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा देता तेरी गवाही 

तू ही न कहीं दिखा दिखी तेरी खुदाई

ये चांद,सूरज,नक्षत्र नभ संग तारे प्यारे

गजब तेरी रचना सृजन के ऐसे नजारे


दुनिया बनाने वाले कैसी जादूगरी दिखाई


श्वासों का आना-जाना दिल का धड़कना

पलकों का उन्मीलन आंख का फड़कना

तितलियों का उड़ना मेढक का फुदकना

मां का नवाकार नवजात का जनमना । 


दुनिया बनाने वाले कैसी जादूगरी दिखाई



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational