STORYMIRROR

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

4  

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

झूठ की राह को तज देना

झूठ की राह को तज देना

1 min
335

मानवीय मूल्यों की माला


देखो ऐसे ही कभी तुम,

काम कोई ये मत करना।

झूठ की राह पर चलके यूँ ही,

बदनाम खुद को मत करना।


झूठ की राह लगे आसान भले पर,

उस राह को तुम तज देना।

झूठ नहीं टिकता ज्यादा दिन,

ये बात तुम भी समझ लेना।


झूठ की राह के साथी हैं जो,

उन पे भरोसा मत करना।

वक़्त आने पर सभी बदल जाते,

इस बात को मन में तुम धरना।


झूठ की राह के सुख हैं क्षणभंगुर,

ये सच्चाई स्वीकार तुम कर लेना।

झूठ का अंत होता बेहद ही बुरा,

ये सोच के उससे किनारा कर लेना।


जीवन जिसके लिए मिला है तुमको,

उस बात को अच्छे से समझ लेना।

सच्चाई की राह पर चलके हरदम,

जीवन खुद का तुम सफल करना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational