STORYMIRROR

Chandramohan Kisku

Inspirational

3  

Chandramohan Kisku

Inspirational

इतना है शक्ति

इतना है शक्ति

1 min
240

उसकी दंतहीन मुँह की 

मुस्कान से 

कठोर चट्टानी ह्रदय भी 

पिघल जायेगा

डगमगाते कदम और 

अचानक गिरने को देखकर 

ग़ुस्सेवाले भी हँसते है 

नवजातक की इतनी है शक्ति


समुद्र के ज्वर से लड़ते हैं

दौड़ रही नदी का पथ बदलते हैं

पहाड़ तोड़कर पथ बनाते है 

तूफान भी मंद वायु में बदलते है 

युवाओं की इतनी है शक्ति


खुद कष्ट सहकर 

लोगों को शांति प्रदान करती है 

पथभ्रष्टों को पथ दिखलाते हैं

गिरे हुए लोगों को 

आसमान में उठाते है 

वृद्धजनों के आशीर्वाद में 

इतनी है शक्ति


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational