STORYMIRROR

Manju Rani

Inspirational

3  

Manju Rani

Inspirational

इस साल

इस साल

1 min
46

इस साल तेरी सालगिरह पर

मेरे पास पैसों वाला तोहफ़ा नहीं

अगर तुझे कबूल हो तो

दूँ,

बहुत-सा प्यार

बहुत-सा लाड़

बहुत-सा दुलार

बहुत सारी दुआ

और थोड़ी-सी सलाह,

अहम् से दोस्ती न करना,


आत्मविश्वास का हाथ न छोड़ना,

सपनों की चादर बुनते रहना,

अपनों को दिल मेंं बसा कर रखना,

प्रेम की माला पिरोते रहना, 

अपनी मेहनत से फलक पे नाम लिखना, 

हर समय जोश मेंं होश रखना,

अपना सीधा सपाट रास्ता रखना,

जीवन की हर डगर पर मुस्कुराते रहना,

बस ये ही कहना था इस साल,

मेरे पास पैसों वाला तोहफ़ा नहीं इस बार।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational