STORYMIRROR

Suraj Sharma

Inspirational

4  

Suraj Sharma

Inspirational

इस बार दिवाली पर

इस बार दिवाली पर

1 min
291


______________________________________

  

इस बार दिवाली पर एक काम करना , 

अपने घर के साथ औरों के भी घर रोशन करना । 

इस हेतु न उनके घर जाना है, 

न कोई अतिरिक्त खर्च बढ़ाना है। 

बस दिवाली पूजन का सामान, 

गरीब फुटपाथियों से खरीद कर लाना ।।

इस बार दिवाली.................।। 


मिट्टी से जुडकर मिट्टी के ही, दीपक लायें, 

झूठी शान छोड़ कर गाड़ी से नीचे जायें। 

खुद खरीदें और औरों को भी दिलायें, 

मगर हाँ, मोलभाव कर दिल न दुखाना।

इस बार दिवाली................. ।। 


आपके इस तुच्छ प्रयास से, 

आयेगी रौनक उन चेहरों पर जो बैठे हैं बिक्री की आस से।

इस बार दिवाली पर लौटाने की कहकर,

उधार लेकर खा रहे दुकान पास से

दो पैसे गरीब की जेब में जायेंगे, 

उनके घर भी अच्छी मनगी दिवाली।।

मेरे कहने से यह एक नेक काम जरूर करना। 

इस बार दिवाली...............।।


कई दिनों की आस होगी पूरी उनकी, 

जब भरेगी झोली इस दिवाली। 

विश्वास करो 'सूरज' का उनके ही नहीं,

तुम्हारे घर भी दुगुनी आयेगी खुशहाली इस दिवाली।।

बस तुम आशीष उन फुटपाथियों की ले लेना। 

इस बार दिवाली................. ।। 


साहित्याला गुण द्या
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational