STORYMIRROR

Suraj Sharma

Inspirational

4  

Suraj Sharma

Inspirational

हिन्दी हिंद की जान है

हिन्दी हिंद की जान है

1 min
398


हिन्दी देश का प्राण है,हिन्दी देश का सम्मान है ।

राष्ट्र-एकता की प्रतीक है हिन्दी ,हिन्दी हमारी पहचान है।।

हिन्दी हिन्द की जान है,हिन्दी हिन्द का अभिमान है।। टेर।।


राष्ट्र भक्ति का भाव बहाने वाली ,

परतंत्रता की बेडियाँ तोड़ने वाली।

सोये दिलों में राष्ट्र-प्रेम जगाने वाली,

स्वतन्त्रता-संग्राम की हर कड़ी जोड़ने वाली।।

हिन्दी ही थी जिसने फूंकी थी,मुर्दों में नई जान।

हिन्दी हिन्द की................................... ।।


मीरा की भक्ति हिन्दी, तुलसी की मानस हिन्दी है।

भारत के हर बालक की तुतलाती भाषा हिन्दी है।। 

सभी क्षेत्रीय बोलियों की, हिन्दी है माँ के समान।

हिन्दी हिन्द की...................................... ।।


आधुनिक बन अंग्रेजी के मोह में,मत बिसराना हिन्दी।

मन चाही सीखो भाषाएँ, मगर वार्तालाप में हो हिन्दी ।।

तभी सार्थक होगा भारतेंदु का नारा,हिन्दी,हिन्दू,हिन्दुस्तान।

हिन्दी हिन्द की............................................. ।।


हिन्दी हो राजभाषा, हिन्दी हो राष्ट्र-भाषा। 

हिन्दी हो देश की आशा,आकांक्षा और अभिलाषा।। 

बने देश का प्रतीक हिन्दी,हो हिन्दी भारत का सम्मान ।

हिन्दी हिन्द की........................................ ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational