STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

"इलु हनुमानजी"

"इलु हनुमानजी"

1 min
326


मन में मूरत बालाजी की

मन में सूरत बालाजी की

ओर मुझे क्या लेना जग से,

मुझे बस जरूरत बालाजी की


सारा जग जाये भाड़ में

मुझे सिर्फ लत बालाजी की

वो जैसा रखे,उसकी मर्जी

मुझे चाहत बालाजी की


ये संसारी क्या दुःखी करे

मुझे हिम्मत बालाजी की

तेरी इबादत करता रहूं

ओर जग में कुछ न करू


मेरी हर हरकत बालाजी की

उठते-बैठते तुझे याद करू

सांसों को जरूरत बालाजी की

मुझे सोहबत बालाजी की


बाकी व्यर्थ है,रिश्ते जग के

आत्मा दासी बालाजी की

मन में मूरत बालाजी की

रुह में तिजारत बालाजी की।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational