STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract

4  

सोनी गुप्ता

Abstract

हर रंग कुछ कहता है

हर रंग कुछ कहता है

1 min
266

होली का हर एक रंग हमसे कुछ कहता है 

उत्साह और उमंग भर नया जोश जगाता है 

रंगों का त्योहार होली एक नया संदेश लाता 

हर रंग इस धरा पर इंद्रधनुषी छटा बिखेरता है


लाल रंग उत्साह और शुद्धता का प्रतीक बन

दिल में जोश भरने का प्रतिनिधित्व करता है 

पीला रंग पवित्र समृद्धि यश को इंगित करता 

जैसे पीले फूलों को देख मन सबका मुस्काता है 


हरा रंग प्रकृति का सबसे अनुपम और प्यारा रंग 

जीवन में एक नई शुरुआत का यह संकेत देता है 

नीले रंग में पूर्णता जल और वायु जिसमें समाहित 

शांति गंभीर और स्थिरता का संकल्प दिलाता है 


काले रंग में सभी रंग अपना अस्तित्व खो देते हैं

मिलकर सिर्फ एक रंग ही में समाहित हो जाता है 

नारंगी रंग खुशमिजाज और सामाजिक सरोकार 

बनकर आपसी संबंधों को और मजबूत बनाता है! 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract