STORYMIRROR

Amit Mall

Inspirational

3  

Amit Mall

Inspirational

हर कोई

हर कोई

1 min
14K


अखबार नवीसों

लिखना

यह स्थान लिखना

यह वक्त लिखना

यह पहर लिखना

मेरा नाम लिखना

मैंने ही यह

ऐलान किया है

यह भी लिखना


सामने

दिख रहे

गुलाब का फूल

खुशबू वाला है

सुन्दर है

अच्छा है

लेकिन लिखना

इसकी टहनियों में

कांटे भी है

जो अक्सर गड़ते है

दुःख देते है


मैं देख रहा हूँ

स्पर्धा

स्पर्धा नही है

खरगोश और

भेड़िये की दौड़ है


जिन

असहाय वृध्दों को

मनुष्यों के जंगल में

जीने को छोड़ा है

उन्हें

समाज की छतरी

वक्त की मार से

नहीं बचा पा रही है

ये असमय

असहाय हो गए


यह भी लिखना

कोई सुविधा भोग रहा है

कोई सुविधा खोज रहा है

हर कोई

भाग रहा है

खोज रहा है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational