STORYMIRROR

Shubham Pandey gagan

Romance

3  

Shubham Pandey gagan

Romance

होली में

होली में

1 min
280


देखो आज हर अंग खिला है

जैसे हवा में रंग मिला है

मैंने आज भंग पीया है

हुल्लड़ तेरे संग किया है

ओ मेरी गोरी बृज की छोरी

मैं तेरा कन्हैया तू मेरी मोड़ी

तुझ पे ये दिल कुर्बान

होली में हां होली में।


तू गोरी गोरी मैं श्याम सलोना

तुझसे है महके गोकुल का हर कोना

आना मुझसे मिलने

चुपके जमुना किनारे

तेरे इंतज़ार में अँखियों ने देखे तारे

मैं तुझे रंग लगाऊं

आज तुझको सताऊं

आज हो जाये सब ऐलान

होली में हां होली में।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance