STORYMIRROR

Devendraa Kumar mishra

Comedy

4  

Devendraa Kumar mishra

Comedy

होली का चंदा

होली का चंदा

1 min
261

किसी ने दी द्वार पर दस्तक 

हमने पूछा, उठाकर मस्तक "कौन है भाई" 

आवाज़ आई "होली का चंदा चाहिए माई" 


हमने कहा "आपका ये बंदा 

नहीं देता, गणेश और काली का चंदा 

फिर होली का क्या खाक देगा" 

बोले "आपका बाप भी देगा 


किसी न किसी रूप में चंदा ले जायेंगे 

नहीं देंगे तो होली की जगह आपका पुतला बनायेंगे 

और जलाने के लिए आपके घर की खिड़की, दरवाजा ले जाएंगे 

होली की हुड़दंग में सब चल जाएगा 


नहीं दिया चंदा, तो आपको बहुत खल जाएगा"


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy