STORYMIRROR

Mamta Rani

Inspirational

4  

Mamta Rani

Inspirational

होली आयी होली आयी

होली आयी होली आयी

1 min
265


शीत ऋतु की हो गई बिदायी

ग्रीष्म ऋतु की आहट आयी

चारों और बस यही है छायी

होली आयी होली आयी


भाईचारे का संदेश है लाती

गीले शिकवे को दूर कराती

एक दूजे को रंग और गुलाल लगाते

पूरी पकवान सब मिल बांट है खाते


फागुन मास की पूर्णिमा को

मनाया जाता है यह त्यौहार

जो करता है बुराई पर

अच्छाई का वार


बच्चे बड़े सभी बहुत आनंद उठाते

एक दूजे पर रंग और गुलाल डालते

पिचकारियां और रंग बच्चों की हुड़दंग

मस्ती भरा माहौल परिवार के संग


सबके मन को हर्षाती है

दिल को दिल से मिलाती है

भेदभाव सब मिट जाते है

सब प्यार से गले लगाते हैं!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational