हनुमानजी का जन्मदिन
हनुमानजी का जन्मदिन
आज चैत्र शुक्ल पूर्णिमा का पवित्र दिन है।
आज हनुमानजी महाराज का जन्मदिन है।।
हर गांव, शहर में बने हुए, आपके मंदिर है।
धूमधाम से मनाते, आपका सब जन्मदिन है।।
कलयुग में चिरंजीवी, आप देव बेहतरीन है।
आपकी जयंति, नही मनाते, हम जन्मदिन है।।
श्री राम प्रभु के प्यारे, सीता माता के दुलारे।
हनुमानजी आप तो हो, हारे हुए के सहारे।।
जहां-जहां होती रहती है, रामधुन नियमित।
वहां-वहां पहुंच जाते है, बालाजी प्रतिदिन।।
केसरी नन्दन, माता अंजनि के आप लाला।
पल में संकट मिटाते, भक्तों के आप बाला।।
जिसने भी बालाजी को हृदय से पुकारा।
उसकी जिंदगी से मिट गया, दुःख अपारा।।
नाचो, गाओ, झूमो, आज बालाजी का दिन है।
आज हमारे, प्रिय हनुमानजी का जन्मदिन है।।
विपत्ति से कभी न घबराओ, सामना करो।
कर्मवीर हर समस्या, कर सकता चित्त है।
आपने सिखाया, जीवन जीना बेहतरीन है।
असंभव शब्द मूर्ख शब्दकोश की जमीन है।।
कर्मवीर तो फ़लक तारे भी सकता, गिन है।
गर हौसला दृढ़, विचारों में मजबूत चरित्र है।।
आज चैत्र शुक्ल पूर्णिमा का पवित्र दिन है।
आज हनुमानजी महाराज का जन्मदिन है।।
जो करे भक्ति बालाजी की, सोचे परहित है।
बालाजी उसको दर्शन देते है, साखी नित है।।
जो आडम्बर करता है, भक्ति का प्रतिदिन है।
ओर अपने भीतर पाप रखता है, अमिट है।।
वो पा न सकता बजरंगबली भक्ति पवित्र है।
जो न जाये मंदिर, पर जिसका पवित्र चरित्र है।।
बालाजी उसके हृदय रहते, रामदरबार सहित है।
हनुमानजी की भक्ति तो निष्काम, स्वार्थ रहित है।।
अगर चाहता है, साखी संसार मे अपना हित है।
कर बालाजी भक्ति, रहेगा सदा तू शोकरहित है।।
