हमारे सहर बनारस
हमारे सहर बनारस
हमारा शहर बनारस,
कहते हैं इस शहर में कोई भी भूखा नही सोता,
इस शहर में कोई मरता नहीं,
मर कर भी हो जाता है अमर,
यहां मिलता हर दिन अजब गजब का रस,
हमारा शहर बनारस।।
हमारा शहर बनारस।।
इस शहर में यमराज को आना मना है ,
कहते है यहाँ मरने पे स्वर्ग नहीं जाना है,
मोक्ष पाने चले यहां चले आते है लोग,
काशी विश्वनाथ यहां सदा करते हैं योग ,
हर साल यहां त्योहारों की बहार है ,
खाक भी जिस जमी का पारस है,
यहां मिलता हर दिन अजब गजब का रस,
हमारा शहर बनारस।।
हमारा शहर बनारस।।
दुःख यहाँ दीखता नही ,
सुख यहाँ टिकता नही
लेकिन ये शहर रुकता नही
हर गली में मन्दिर है ,
हर मुहल्ले में मस्जिद
चारो छोर पे गिरिजा ,और गुरूद्वारे हैं।
यहां मिलता हर दिन अजब गजब का रस
हमारा शहर बनारस।।
हमारा शहर बनारस।।
