STORYMIRROR

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

4  

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

हमारे माता पिता और हमारे गुरु

हमारे माता पिता और हमारे गुरु

1 min
1.2K

हमको पग पग राह दिखाते हैं,

लिखना पढ़ना हमें सिखाते हैं,

जीवन में क़ाबिल हमको बनाते हैं,

हमारे माता पिता और हमारे गुरु।


कितने विषयों का ज्ञान कराते हैं,

प्राचीन सभ्यता का भान कराते हैं,

अपनी संस्कृति से परिचित कराते हैं,

हमारे माता पिता और हमारे गुरु।


अपने देश की परंपराओं को बताते हैं,

देशप्रेम व भाईचारे का पाठ पढ़ाते हैं,

प्यार और एकता से रहना सिखाते हैं,

हमारे माता पिता और हमारे गुरु।


कर्तव्यनिष्ठा के महत्व को समझाते हैं,

सत्यनिष्ठा का सही मार्ग दिखाते हैं, 

सब्र और शांति को धरना सिखाते हैं,

हमारे माता पिता और हमारे गुरु।


अपने धर्म को निभाना सिखाते हैं,

अपने ईमान से चलना सिखाते हैं,

कठिन हालातों से लड़ना सिखाते हैं,

हमारे माता पिता और हमारे गुरु।


हमारे कर्तव्यों का ज्ञान कराते हैं,

हमारे रिश्तों को निभाना सिखाते हैं,

जीवन में आगे बढ़ना सिखाते हैं,

हमारे माता पिता और हमारे गुरु।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational