STORYMIRROR

लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Inspirational

4  

लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Inspirational

हमारा प्यारा है हिंदुस्तान

हमारा प्यारा है हिंदुस्तान

1 min
404

प्राण भले ही जाए हमारे,

जाने न पाए राष्ट्र की शान।

जब जन्म मेरा हो इस भू पर,

मैं हँस कर हो जाऊँ क़ुर्बान।।

हमारा प्यारा है हिंदुस्तान।।


यहाँ की मिट्टी सोना उगले,

गाँवों में बसते हैं किसान।

इस देश की रक्षा करने को,

सीमा पर डटे रहते जवान।।

हमारा प्यारा है हिंदुस्तान।।


धर्मनिरपेक्षता और एकता,

भारत की विशिष्ट पहचान।

सद्भाव,सौहार्द व समरसता

बढ़ाती हमारे देश की शान।।

हमारा प्यारा है हिंदुस्तान।।


उत्तर से लेकर दक्षिण तक,

हमें है भारतीयता का भान।

वीरों के असीम देशभक्ति से,

भारत वर्ष है बना महान।।

हमारा प्यारा है हिंदुस्तान।।


कई प्रदेश अनगिनत बोलियाँ,

धर्म व जातियों की है खान।

विविधताओं का देश हमारा,

देश पे हम हो जाते बलिदान।।

हमारा प्यारा है हिंदुस्तान।।


विभिन्न रूप और हैं रंग मिले,

मानवता का है यहाँ गुणगान।

कितने महापुरुष है जन्म लिए,

दुनिया को दिए अनूठा ज्ञान।।

हमारा प्यारा है हिंदुस्तान



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational