हमारा हिन्दुस्तान
हमारा हिन्दुस्तान
![](https://cdn.storymirror.com/static/1pximage.jpeg)
![](https://cdn.storymirror.com/static/1pximage.jpeg)
गांधी ने जब छेड़ा था आजादी का नारा,
उनके साथ खड़ा हुआ फिर हिन्दुस्तान सारा।
एक धोती और एक हड्डी ने किया ऐसा कमाल,
खड़ा किया फिर ला के पूरे हिंदुस्तानियों को साथ।
डरे नहीं वो बिल्कुल अपने पथ से नहीं हटे वो,
लड़े वो तबतक लहू था शरीर में जबतक।
बोस ने फिर दिया सबको जय हिंद का नारा,
गर्वित होता है जिसपर हिन्दुस्तान सारा।
जलियांवाला बाग में क्यों निर्दोषों को मारा?
आज भी यही सवाल पूछता है हिन्दुस्तान सारा।
भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहीद अमर कहानी,
पढ़ेगा इतिहास में हर बच्चा हिन्दुस्तानी।
गाएंगे हम मिल कर राष्ट्र गान और राष्ट्र गीत,
करेगा गर्व जिसपर हिन्दुस्तान सारा।