STORYMIRROR

Reena Goyal

Abstract

4  

Reena Goyal

Abstract

हम मिसाल बन जाएंगे

हम मिसाल बन जाएंगे

1 min
193

सुख में साथ रहेंगे प्रियतम, दुख में साथ निभायेंगे

युग-युग चर्चे रहे हमारे, वो मिसाल बन जायेंगे।


तुझसे प्रीत लगाई साजन, हर पल तुझे पुकारा है 

मन दर्पण में जब भी झाँका, मुखड़ा खूब निहारा है

हाथों में हो हाथ तुम्हारा, छोड़ जहाँ जब जायेंगे

सुख में साथ रहेंगे प्रियतम, दुख में साथ निभायेंगे।


अब पचपन की उम्र हुई है, चाँदी चमकी बालों में,

तुमको गड्ढ़े लगते प्यारे, मेरे गोरे गालों में

 प्यार अमर है हम दोनों का, दुनियाँ को दिखलायेंगे

सुख में साथ रहेंगे प्रियतम, दुख में साथ निभायेंगे।


जब तुम रोते, रोती मैं तब, चिड़िया से चहके दोनों,

प्रेम सरोवर उगे कमलदल, गन्ध मधुर महकें दोनों,

भर उर में संगीत मधुर हम, लहर-लहर लहरायेंगे

सुख में साथ रहेंगे प्रियतम, दुख में साथ निभायेंगे।


जीवन के कितने बसंत ही, तुम सँग देखें हैं मैंने 

ढाल बने तुम खड़े रहे जब, जग ने तीर कसे पैने

पोंछे आँसू इक दूजे के, भर जब नैना आयेंगे

सुख में साथ रहेंगे प्रियतम, दुख में साथ निभायेंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract