हम लड़के हैं
हम लड़के हैं


कितनी भी दिक्कत या परेशानी हो हम सह जाएंगे।
कोई पूछेगा कि कैसे हो तो मुझे क्या होगा मैं ठीक हूं ऐसा हम कह जाएंगे,
दिल टूटेगा तो खामोश हो जाएंगे घर की जिम्मेदारियों के नीचे दब जाएंगे
सपने कुछ और होंगे लेकिन कुछ और हम कर जाएंगे,
किसी को गले लग कर रोना चाहेंगे लेकिन हम रो नहीं पाएंगे।
लड़का जब रोता है तो वह कमजोर होता है
दूसरों के डर से हम रो नहीं पाएंगे अपने दर्द को अंदर दबा जाएंगे ।
अगर किसी लड़की के साथ कुछ गलत होगा तो सारे कानून सामने आएंगे ,
लेकिन अगर किसी लड़के के साथ कुछ गलत होगा तो सॉरी बोलकर सब निकल जाएंगे ।
और हम हमसे क्या फर्क पड़ता है हम तो लड़के हैं सह जाएंगे ,
सह जाएंगे , सह जाएंगे ।।