STORYMIRROR

हिन्दुस्तानी

हिन्दुस्तानी

1 min
27.9K


मैं हिन्दुस्तान की फ़िज़ा हूँ,

मैं 'बापू' की उम्मीद, 'बॉस' की रज़ा हूँ,

मैं 1947 के हज़ारो बलिदानो की औलाद हूँ,

हाँ, मैं हिन्दुस्तानी हूँ, मैं आज़ाद हूँ ...


मैं मिट्टी में खेलते बच्चों की,

आँखो मे जगमगाती चमक हूँ,

लाख़ों को राह दिखाने वाले ,

विवेकानंद' की आँखो में फक्र की धमक हूँ...

मैं आम भी हूँ, मगर खास हूँ...

भारत की बेटी हूँ, हाँ, मैं आज़ाद हूँ ...


कश्मीर सी खूबसूरत हूँ, गंगा सी बेबाक हूँ ...

मैं युवाओं का होसला, बुज़ुर्गो का आशीर्वाद हूँ ..

मैं दोस्तों के लिए गर रेशम सी नर्म हूँ,

तो दुश्मनों के लिए 'हिमालय' सी फौलाद हूँ ...

मैं हिन्दुस्तानी हूँ, और मैं आज़ाद हूँ....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational