STORYMIRROR

Rekha gupta

Abstract

4  

Rekha gupta

Abstract

हिन्दोस्तान -एकता में अनेकता

हिन्दोस्तान -एकता में अनेकता

1 min
666

राजभाषा हमारी हिन्दी ,

राष्ट्र हमारा हिन्दुस्तान है,

सारे जग में हमारी संस्कृति ,

का सर्वोच्च स्थान है ।


अनेकता में एकता ही ,

इस देश की पहचान है।

गीता जैसी प्यारी हमको,

बाइबिल और कुरान है।


मन्दिर मस्जिद गिरजाघर ,

सब जगह एक ही भगवान है।

सब धर्मो का सम्मान करता ,

हमारा भारत देश महान है ।


गांधी नेहरू का देश है ये,

अहिंसा ही हमारा नारा है।

हमको हमारा पवित्र तिरंगा,

अपनी जान से भी प्यारा है।


गंगा जैसी पवित्र हमारी ,

संस्कृति और परम्पराएं है,

होली दीवाली ईद और बैसाखी ,

मनाते हम सब त्यौहार है ।


हाॅकी, फुटबॉल कबड्डी और क्रिकेट

खेल हमें है सभी बहुत प्यारे,

क्रिकेट की दीवानगी तो कमाल की

प्रशंसक इसके खास और न्यारे।


राजभाषा हमारी हिन्दी

राष्ट्र हमारा हिन्दुस्तान है।


            


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract