STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

"हिंदी प्यारी भाषा"

"हिंदी प्यारी भाषा"

2 mins
371

सबसे प्यारी हिन्दी भाषा है

यह हिन्द की मातृभाषा है

सर्वाधिक बोली जाने वाली

हिंदुस्तान मे हिंदी भाषा है

यह तुलसी की अभिलाषा है

यह सूर के सुरों की आशा है

सबसे प्यारी हिंदी भाषा है

यह मधुर शब्द बताशा है 


प्रेमचंद के उपन्यासों की

मनोभाव बताती माता है

प्रसुमन छायावादी छाता है

सबसे प्यारी हिन्दी भाषा है


अ के अज्ञान से शुरू कर

बनाती अंत मे यह ज्ञाता है

मूक भावों की यह आशा है

हिंदी भाषा नही,यह माता है


जो मनु रखते सही इरादा है

वो ही बोलते हिंदी भाषा है

बोलो हिंदी,रहो दिल से हिंदी

बनेगा हिंद भाग्य विधाता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational