STORYMIRROR

Mansi Joshi

Inspirational Others

3  

Mansi Joshi

Inspirational Others

हिंदी दिवस

हिंदी दिवस

1 min
211

मैं हिंदी हूं ...हां...

मैं वही हिंदी हूं 

जो राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है

और प्रतीक है उस समाज का

जहां आज भी विभिन्न समुदाय ने 

संजोए रखा है हिंदी को

हां मैं वही हिंदी हूं...

जो राष्ट्रीय अपनत्व का प्रतीक है

प्रतीक है उस भाईचारे का

जहां आज भी दिल से

प्रेम के डोर से बंधी है हिंदी

हां मैं वही हिंदी हूं...

जो मातृभाषा का प्रतीक है

प्रतीक है उस देश का

जहां आज भी हिंदी को

बड़े सम्मान से पुकारा जाता है 

हां मैं वही हिंदी हूं..

हां मैं वही हिंदी हूं।।


   


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational