STORYMIRROR

Deepika Mawar

Inspirational

4  

Deepika Mawar

Inspirational

हिन्दी भारत की शान है

हिन्दी भारत की शान है

1 min
56

हिन्दी भाषा भारत की शान होती है ,

इससे हर जन की पहचान होती है ,

हर भारतीय हिन्दी बोले ये आन होती है,

हर वर्ण, ग्रंथ, गीत, में ये विघमान होती है,


हिन्दी बिना राष्ट्र अधुरा व अंजान होता है,

हिन्दी का ज्ञान सबसे सरल व महान होता है,

हिन्दी हर वर्ग के द्वारा प्रेम से बोली जाती है,

दो व्यक्तियों के बीच विचारों को पहूँचाती है,


हिन्दी भाषा कई साहित्य भी बनाती है,

हिन्दी भाषा वो है जो मेरे मन में विचार लाती है,

मेरे विचारों को कविता के रूप में आप तक पहुँचाती है।

 "हिन्दी भारत की आन और शान है,


हिन्दी भाषा बोले ये हम भारतीयों का अभिमान है।"

हिन्दी को राजभाषा का दर्जा 14 सितंबर 1949 को मिला था

इसलिए प्रतिवर्ष हम इस दिन हिन्दी दिवस मनाते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational