STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

हिंदी अनिवार्य हो

हिंदी अनिवार्य हो

1 min
486

बहुत हो चुका अब

गुमराह करना बंद करो,

आजादी के चौहत्तर साल बाद भी

हिंदी की दुहाई दे रहे हो,


लुका छिपी का बच्चों जैसा

खेल खेल रहे हो,

हिंदी दिवस, हिंदी सप्ताह

हिंदी पखवाड़ा मना कर

कौन सा ओलंपिक पदक जीत रहे हो ?


अरे अब तो आँखे खोलो

समूचे राष्ट्र के लिए हिंदी की

अनिवार्यता की राह तो खोलो,

हिंदी को राजभाषा की जंजीर से

अब बस आजाद ही करो,


हिंदी को राष्ट्रभाषा बन गई

बस इस ऐलान के लिए भी

कम से अपना मुँह तो खोलो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract