STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract Inspirational

3  

Sudhir Srivastava

Abstract Inspirational

हिमालय या हौसला

हिमालय या हौसला

1 min
313

ये हमारी सोच दर्शाता है,

हमारा हौसला

हिमालय से भी टकरा जाता है।

ये सच है हिमालय बड़ा ही नहीं

बहुत बड़ा है,

पर हमारे हौसले के सामने

नतमस्तक होकर खड़ा है।


हमारे हौसले के आगे

वह भी झुक गया है,

हमारे हौसले को देख

अपना अस्तित्व ही भूल गया है।

हमारे हौसले को 

हिमालय भी झुका नहीं सकता,

वो लाख चाहे भी तो

हमारे हौसले के सामने

कभी टिक नहीं सकता।


माना की उसका 

आकार बड़ा है,

पर हमारे हौसले के पहाड़ के आगे

हिमालय भी नहीं ठहर सकता।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract