STORYMIRROR

Amita Mishra

Inspirational

4  

Amita Mishra

Inspirational

हीरो

हीरो

1 min
422

हर व्यक्ति के जीवन में एक ऐसा व्यक्ति होता है

जो उसके जीवन का आदर्श वो हीरो होता है 


बचपन में सभी बच्चों के पापा उनके हीरो होते हैं

और कभी शक्तिमान तो कभी श्री कृष्ण तो कभी

रामायण के श्रीराम हमारे हीरो होते हैं


जैसे जैसे युवावस्था आती है हमारा हीरो 

बदल जाता हैं हम फिल्मों के किरदार को 

अपना हीरो अपना सबकुछ मान लेते हैं

वही हमें अच्छा और सच्चा लगने लगता है


हम सपनों की दुनियां बना लेते है पर वो

हकीकत नही होती बनावटी हीरो असली नही होता

बस यही समझना है हमें और समझना भी है

अगर हमनें अपने जीवन में गलत हीरो चुन लिया

तो हमारा जीवन उसी दिशा में अग्रसर हो जाएगा


देश के वीर सैनिक, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद

स्वामी विवेकानंद, गौतम बुद्ध, गुरुनानक देव

श्री कृष्ण, श्रीराम, हनुमानजी, भोलेनाथ

ये सब असली हीरो है जिनके ज्ञान को हमें 

अपने जीवन मे लाना है इनको अपना आदर्श बनाना है


जिस दिन देश का हर बच्चा अपना हीरो इनको मानेगा

तब हर व्यक्ति अपने आप में हीरो,सुपर हीरो होगा

तब धर्म, कर्म से हम ज्ञानी बन जायेंगे

अपने अंदर के सुपर पॉवर को जान पाएंगे।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational