हे नारी!
हे नारी!
कलाकार की कल्पना में कल्पित
चित्रकार के चित्र में चित्रित
कवि के भावों में उतरती
लेखक की लेखनी में परिष्कृत
पुजारी की पूजा में पूजित
प्रत्येक रूप में करती प्रेरित
चाहतों के दैविक वरदान से
गर्भ से लेकर
धरा तक अवतरित
लोरियों में सहलते-पलते
प्यार-दुलार से खिलते बढ़ते
मस्त अलबेले माहौल में जवां होते
दिलकश नज़ारों के मोह में
सतरंगी बहारों की संगत में
सजते-सजाते, संवरते-संवारते
सुखद स्वपन साकार होते
सीधे संकल्पों को दोहराते
अगर सुन-समझ सकते हो तो
सुनो - समझो
बेटी -बहन-मां का रूप लिए
हर क्षेत्र में योग्य-कुशल
विभिन्नता में अभिन्न बनी
अनादि से आद
सम्पूर्ण जगत की बुनियाद
हे नारी!
आदर -सम्मान की सही अधिकारी।
