STORYMIRROR

संजय कुमार

Abstract

3  

संजय कुमार

Abstract

हे ज्ञानदायिनी माँ

हे ज्ञानदायिनी माँ

1 min
19

हे ज्ञानदायिनी माँ हे ज्ञानदायिनी माँ 

अज्ञान को दूर कर मुझे ज्ञान दे माँ

ज्योति, ख्यात, जेहन की तु आराध्य है माँ

हे ज्ञानदायिनी माँ हे ज्ञानदायिनी।


ह्रदय में वास कर मुझे तार दे माँ

अन्धकार को दूर कर प्रकाश दे माँ

हे ज्ञानदायिनी माँ हे ज्ञानदायिनी माँ।


तू सदगति का मार्ग है ज्ञान का द्वार है माँ

हम है तेरे नन्हे बालक हमे प्यार दे माँ

हे ज्ञानदायिनी माँ हे ज्ञानदायिनी माँ।


अपयस का अंत कर सदा नव्य ज्ञान दे माँ

सदा श्रद्धा की राह चलें ऐसा मार्ग दे माँ

हे ज्ञानदायिनी माँ हे ज्ञानदायिनी माँ।


सदा मेरे साथ रहे तु ऐसा विश्वास दे माँ

विद्या और बुद्धि का वरदान दे माँ

हे ज्ञानदायिनी माँ हे ज्ञानदायिनी माँ।


 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract