STORYMIRROR

Prashant Beybaar

Abstract

4  

Prashant Beybaar

Abstract

हौसला

हौसला

1 min
180

हौसला फिर जगमगाया देर तक

जलती रातों को बुझाया देर तक


थक के तारे उस फ़लक के सो गए

जुगनू इक था टिमटिमाया देर तक


साँसों की वो डोर को थामे रहा

मौत ने मुझ को बुलाया देर तक


बज़्म में था सामने पर था नहीं

झगड़े का रिश्ता निभाया देर तक


महफ़िलों में सब तमाशे हो गये

नाम बस उसका छुपाया देर तक।

-


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract