STORYMIRROR

Brijlala Rohanअन्वेषी

Inspirational

4  

Brijlala Rohanअन्वेषी

Inspirational

हौसला रख मेरे साथी

हौसला रख मेरे साथी

1 min
299

हौसला रख मेरे साथी ये वक़्त भी गुजर जाएगा, 

बस कुछ दिनों की ही तो बात है!

हमारा वक़्त भी जल्द ही आएगा ।

दुनिया के तानों से मत घबराना तुम 

रख हौसला और खुद पे यकीन ,

हमारा मेहनत अब जल्द ही रंग लाएगा 

हौसला रख मेरे साथी ये वक्त भी गुजर जाएगा!

सह सहकर लोगों की उलाहने हमारा व्यक्तित्व भी, 

जल्द ही निखर आएगा !

 इन विपरीत परिस्थितियों में ही 

उठेगी पर्दा सबके चेहरे की, 

असली रूप सबकी दिख जाएगा!

कौन है अपना? कौन अपना होकर भी पराया 

इस राज से भी पर्दा इन हालातों में ही उठ जाएगा!

शत्रु - मित्र का भेद मिटेगा ,

असलीयत की पहचान हो जाएगा!

हौसला रख मेरे साथी हमारा वक़्त भी जल्द ही आएगा!

वक्त का इंतजार नहीं है अब!

हमारे कठिन मेहनत और समर्पण ही हमें मंज़िल के करीब लाएगा!

हौसला रख मेरे साथी ये वक़्त भी गुजर जाएगा!

अपनी वक़्त खुद अपनी हौसलों से अपुन ही लाएगा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational