STORYMIRROR

Shashikant Das

Abstract Inspirational

4  

Shashikant Das

Abstract Inspirational

Happy Mother's Day!!!

Happy Mother's Day!!!

1 min
3

कलम की स्याही के रंग को फिरसे अपनाया,

क्यूंकि आज आपके नाम का दिवस जो है आया। 

वैसे आपके लिये कोई दिन मोहताज नहीं है, 

बिन आपके इस जीवन का कोई सरताज नहीं है। 


हर गिरते हुये पलों में हमेशा आपका साथ है पाया,

हर जीत में आपके खुशियों के आँसुओं से था नहाया।

बिता अपना बचपन और बीते जवानी के कई साल,

लेकिन उठे नहीं कभी आपके ममता पर कोई सवाल।


ढूँढ़ते है भगवानों को, ना जाने हम अनगिनत मूर्त में,

दिखते हैं सूक्ष्म क्षणों में वो, ना जाने क्यूँ आपके सूरत में। 

समय के काल चक्र ने फिरसे एक नया दौर है दोहराया,

हर पीढ़ी ने आपकी परिभाषा में एक ही राग है गाया।


दोस्तों, भूल गयी थी हमारी परवरिश में वह अपनी पहचान,

छोड़ रही थी हमारे जीवन में अपने अनमोल पग के निशान,

ज़िन्दा है हम देखकर, आपके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract