STORYMIRROR

Madhu Vashishta

Inspirational

4  

Madhu Vashishta

Inspirational

हार जीत

हार जीत

1 min
289

हार से ही निकलता है हर जीत का रास्ता।

लोग कुछ भी कहते रहें 

इन बातों से बिल्कुल मत रखो वास्ता।


बेशक हो आज अकेले एक दिन ऐसा भी आएगा,

पूरा काफिला तुम्हारे पीछे ही चला आएगा।


हार और जीत के बीच जो सब्र जितना भी रखेगा।

जीवन जीने का मजा उसे उतना ही मिलेगा।


माना कोई कभी धोखे से तुम से जीत भी जाएगा।

घबराना मत इस तरह से वह तुम्हें एक अनुभव ही देकर जाएगा।


बस तुम कभी अपनी कोशिशें बंद मत करना।

जीत के अपने स्वपन को खत्म मत करना।


तुम्हारी सकारात्मक सोच ही तुम्हें हर मुश्किल से बचाएगी।

हालात चाहे कुछ भी हो एक दिन तुम्हें जीत जरूर दिलवाएगी।


हर परिस्थिति तुम्हारी कोशिश से एक दिन बदल भी जाएगी।

आज हारे हुए जरूर हो लेकिन कल तुम्हें जीत भी मिल जाएगी।


मन से मत हारना, आशा का दामन मत छोड़ना।

आज नहीं तो कल तुम्हारी कोशिशें जरूर रंग लाएंगी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational