STORYMIRROR

Manoj Kumar

Inspirational

4  

Manoj Kumar

Inspirational

गुरु अनमोल है।

गुरु अनमोल है।

1 min
335

जो कठिनाइयो पर अच्छा मार्ग दिखाते।

अपना माली बनकर, हमें फूल समझकर सिंचित करते।

ठोक पीट कर हमें समझाते, गलत राह से हमें बचाते।

अपने मीठे शब्दों से जो ह्रदय में रस भरते।

नहीं इसका कोई मोल है।

गुरु अनमोल है।


अगर अंधकार में फंसते हैं जो, उजाला वो देते हैं।

भूल बिसर गए राहों में जो, उंगली पकड़ कर पहुंचाते हैं।

दिव्य ज्योति है शक्ति उनकी, हमें अच्छा ज्ञान बताते हैं।

अगर रूठे शिष्य पाठशाला में जो, प्यार से उन्हें मनाते हैं।

कितनी चमकदार रत्न है, इनकी प्रिय बोल है।

गुरु अनमोल है।


ईश्वर से ऊंचा दर्जा है उनका, मातृ - पितृ समान है।

अशिक्षित को शिक्षित करते, यही मेरा स्वाभिमान है।

इनका सौर तेज पूरे विश्व में फैला, अलोक की तरह।

जीवन जीने की कला सिखाते ईश्वर की तरह।

अमृत के ये प्याला है, और अमृत इनमें घोल है।

गुरु अनमोल है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational