STORYMIRROR

गुलमोहर

गुलमोहर

1 min
27.1K


तुम छोड़ गऐ थे गुलमोहर,

कह कर कि जब लाल होगा

तो वापस आओगे।

गुलमोहर लाल हुआ नहीं कि,

मैं सफेद हो गई ,

और तुम आऐ या नहीं

क्या मालूम?

 

शायद आऐ,

आऐ जब गुलमोहर हवा हुआ,

तुम आऐ।

मैं तो पड़ी थी ठंडी कही,

बेख़बर, बेहोश्।

फिर भी,

ना जाने क्यों?

गुलमोहर ने कभी

माफ़ी नहीं दी,

ना तुम्हे,

ना मुझे।

ना जाने क्यों?

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Apurva Jain

Similar hindi poem from Romance