STORYMIRROR

Diwa Shanker Saraswat

Inspirational Others

4  

Diwa Shanker Saraswat

Inspirational Others

गरजने वाले बादल

गरजने वाले बादल

1 min
343


सुनते रहे हैं

बादल गरजने वाले

कभी बरसते नहीं

अपने गर्जन से कंपा जगत को

चुपचाप चले जाते हैं

बिना ही बरसे

क्या सत्य है

क्या झूठ है

बादल गरजने वाले

बरसते क्यों नहीं

संभव है कि मजबूर हों

सिद्धांतों की बेड़ियों से बंधे चरण वाले

मर्यादा की ढाल में छिपे

कोशिश कर भी

बरस न पाते हों

संभव है क्षमा देवी के पुजारी

अहित का भी हित चाहने वाले

आखरी क्षणों तक संघर्ष टालने के उत्सुक

रोक रहे हों खुद को बरसने से

मात्र पंच गांवों पर शांति संधि स्वीकारने को तत्पर

शांति दूत बना कृष्ण को भेजते पांडव ही हों

बादल गरजने वाले

बरसते नहीं हैं

सचमुच एक भ्रांति है

गरजने वाले बादल

बरस सकते हैं

बरसते नहीं शायद

जानते हैं कि उनका बरस जाना

भूचाल ला देगा

महाभारत सम विनाश ला देगा

रोकते रहते खुद को बरसने से

कमजोर नहीं है

सत्य में बरसने वाले बादल हैं

अपरिहार्य हालातों में

जब मिटाकर भी पुनः सृजन अनिवार्य होगा

बरस जायेंगे

गरजने वाले ये बादल।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational