STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

3  

Sunil Kumar

Inspirational

गणतंत्र पर्व की खुशियां

गणतंत्र पर्व की खुशियां

1 min
224

गणतंत्र पर्व की खुशियां मनाएंगे हम

ऊंचे गगन तिरंगा लहराएंगे हम।


वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन चढ़ाएंगे हम

नतमस्तक हो आभार जताएंगे हम

गणतंत्र पर्व की खुशियां मनाएंगे हम।


लोकतंत्र का महापर्व शुभ दिन है हम सबका 

आज खुशी से झूमेंगे-गाएंगे हम

गणतंत्र पर्व की खुशियां मनाएंगे हम।


लांघ बाधाओं के सागर बढ़ते जाएंगे हम

सर कटे तो कटे सर न झुकाएंगे हम

गणतंत्र पर्व की खुशियां मनाएंगे हम।


मिलकर रहेंगे सदा भेद दिलों से मिटायेंगे हम

सदकर्मों से अपनी वसुधा को महकाएंगे हम 

गणतंत्र पर्व की खुशियां मनाएंगे हम।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational