STORYMIRROR

Goldi Mishra

Inspirational

4  

Goldi Mishra

Inspirational

गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस

1 min
359

कठिन प्रयासों से मिला हमे एक लिखित संविधान है,

हमारा संविधान हमारा गौरव हमारा आत्मसम्मान है,

विभिन्न विचारों ने रचा है संविधान के हर पन्ने को,

हर व्यक्ति विशेष की खातिर रचा गया है संविधान को,


अधिकार और कर्तव्य दोनों के अर्थ को समझो,

गणतंत्र राष्ट्र और अखंड राष्ट्र के महत्व को समझो,


कठिन प्रयासों से मिला हमे एक लिखित संविधान है,

हमारा संविधान हमारा गौरव हमारा आत्मसम्मान है,


समस्त विश्व में समुख एक इतिहास हमने लिख दिया,

सुनहरे अक्षरों से इतिहास की किताब पर गणतंत्र भारत

हमने लिख दिया, ना रुके है ना रुकेंगे,

नित नई बुलंदियों को हम छुएंगे,

कठिन प्रयासों से मिला हमे एक लिखित संविधान है,

हमारा संविधान हमारा गौरव हमारा आत्मसम्मान है,


अपने अधिकारों का आओ सही उपयोग करे,

आओ अपना कर्तव्य निभा कर एक सभ्य नागरिक हम बने,

नई बुलंदियों और तरक्की को भारत राष्ट्र यूं ही हासिल करता रहे,

सारे विश्व के समुख हिन्दुस्तान यूं ही चमकता रहे,


कठिन प्रयासों से मिला हमे एक लिखित संविधान है,

हमारा संविधान हमारा गौरव हमारा आत्मसम्मान है,

विभिन्नता में एकता हमारे राष्ट्र में हर ओर दिखेगी,


तिरंगे के रंग में रंगी हर चुनर यहां मिलेगी,

ना पानी करे कोइ भेद ना हवा ने करा कोई भेद,

आओ मिलकर आगे बढ़ाए राष्ट्र को भूल के हर मतभेद।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational